IMG 20250613 WA0062

एडीओ पंचायत की मेहरबानी से मौज काट रहे कई सफाई कर्मी, सफाई व्यवस्था पर लगा ग्रहण

कई ग्राम पंचायतों में किराये के मजदूर संभाल रहे सफाई व्यवस्था

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, गांव में जगह जगह गंदगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी किराये पर मजदूर भेजकर कभी कभार गांव में थोड़ा बहुत सफाई करवा देते हैं। जिससे समस्या बढ़ती ही जाती है। इन दिनों गांव की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
अभी ताजा मामला ग्राम पंचायत संसरी के टोला सेमरा का है। जहां के ग्रामीण धर्मराज, दीपक , उदयराज, गोली, अनिरुद्ध, राकेश आदि लोगों का कहना है कि गांव में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नालियां जाम होकर बदबू कर रही हैं। जिससे कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। हमारे गांव का सफाई कर्मी कौन है, हम लोगों को खुद नहीं पता है। हां इतना जरूर मालूम है कि महीने में कभी कभार एक किराये का मजदूर आकर कोरम पूरा करके चला जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी के बारे में हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है। सफाईकर्मी की लापरवाही के कारण गांव में जगह जगह गंदगी फैला रहता है। नाली की साफ-सफाई समय पर नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसकी शिकायत भी पूर्व में ब्लाक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई ना होने के कारण समस्या जस का तस बना हुआ है। गांव की नालियां व रास्तों की सफाई न होने के चलते मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिनसे मलेरिया, डेंगू, दस्त जैसी बीारियां फैलने का खतरा बना रहता है । मच्छर नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराये जाने की मांग गांव वालों ने की है।
उक्त संबंध में डीपीआरओ पवन कुमार का कहना है कि सफाई कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने हेतु एडीओ पंचायत को विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर उनके तरफ से किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती हैं, तो इन मामलों में सुधार करने के हेतु दिशानिर्देश जारी किया जायेगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *