IMG 20251225 WA0106

विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत की ओर अभियान के तहत हर वर्ष ग्रामीणों को मिलेगा एक सौ पच्चीस दिन रोजगार की नई गारंटी

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नवीन योजना “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) -वीबी-जी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के लिए विकास खंड बढ़नी ब्लाक के ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग, बसंतपुर, रामनगर, झरुआ, खुरुहुरिया आदि गांवों में बैठक आयोजित कर उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ ) शाहिद सिराज ने बताया कि अब नई योजना जी राम जी के तहत ग्रामीण क्षेत्र के जाब कार्ड धारकों को एक सौ पच्चीस दिन की गारंटी व समय पर मजदूरी का भुगतान और देरी होने पर मुआवजा का भी प्रावधान किया गया है। विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) जिसमें सभी योजनाओं का तालमेल व तकनीक के जरिए सशक्तिकरण करके विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत की ओर ले जाना है। जिससे गांवों में सुख समृद्धि और लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत झरुआ में पंचायत सचिव शकील अहमद, ग्राम प्रधान विरेन्द्र जयसवाल, रोजगार सेवक व खुरुहुरिया में सचिव नियाज खान, ग्राम प्रधान शेषमणि चौधरी एवं अन्य ग्राम पंचायतों भी ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक सहित दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *