विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार पत्र

संवाददाता रोशनी गुप्ता

Tiger Danger: लखनऊ के रहमानखेड़ा में आतंक का पर्याय बने बाघ को पकड़ लिया गया है। बीते 90 दिनों में बाघ ने 24 शिकार किए। जिसके बाद आखिरकार वन विभाग की टीम को सफलता प्राप्त हो गई।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहमान खेड़ा इलाके में तीन महीने से आतंक का कारण बना रहा बाघ जिसके लिए वन विभाग के द्वारा 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाकर लगातार 91 दिनों से इस बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी। बताया जा रहा था की बाघ ने अब तक 25 से अधिक जानवरों का शिकार भी कर चुका था, जिससे आस पास के लोग बेहद डरे हुए थे। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बेंगलुरु से आई वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया की इसे जोन-2 में ट्रेंकुलाइज किया, जिसके बाद यह बेहोश हो गया। इस बाघ को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया गया। और इसको वापस से जंगल में छोड़ दिया गया|

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
इस अभियान की सफलता से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम का कहना है कि आगे भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *