विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर- खीरी – प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रद्धा सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 11 परिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास करके 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराने का सराहनीय कार्य किया गया है।

जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह, काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, श्रीमती नीति गुप्ता , कय्यूम ज़रवानी , श्रीमती किरन अग्रवाल द्वारा दहेज की मांग ,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाले विवादों के 11 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, 05 ऐसे मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से समय दिया गया है।

सुलह से विदाई करने में उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह,महिला आरक्षी सारिका चौहान ,महिला आरक्षी बबली पवार का काफी सराहनी सहयोग रहा है |

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *