विश्व सेवा संघ, संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के 138 विधानसभा निघासन विधायक इंजी० शशांक वर्मा के अथक प्रयासों से 138 विधानसभा निघासन की सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुद्धिकरण की मांग को उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे।

लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र में दो सड़कों के चौड़ीकरण और सुद्धिकरण की जानी है जिसमें पहला मार्ग मोतीपुर, तिकोनिया, कोड़ियालघाट खैरटिहा बंधा मार्ग कि०मी० 1 से 11 कुल लंबाई 10.400 कि०मी० का चौड़ीकरण एवं सुद्धिकरण का कार्य किया जाना है जिसमें सरकार द्वारा बजट 3325.42 लाख रुपए का पास हुआ है। और दूसरा मार्ग झंडी-खीरी शारदानगर एफलक्स बंधा मार्ग कि०मी० 1 से 17 कुल लंबाई 16.200 चौड़ीकरण एवं कि०मी० सुद्धिकरण के कार्य किया जाना है जिसमें सरकार द्वारा बजट 3224.16 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।

138 विधानसभा निघासन विधायक इंजी० शशांक वर्मा के इस प्रयास से निघासन क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और इस कार्य की लोगो के द्वारा विधायक की प्रशंसा की जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *