IMG 20250428 WA0021

विश्व सेवा संघ , संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विकास भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्यमियों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है। उद्यमी सीधे उनसे सम्पर्क कर अथवा दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है।

डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना,जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमी अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं।

IMG 20250428 WA0019

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि उद्यमियों के हर समस्या के निदान हेतु पुलिस प्रशासन तत्पर है। उन्होंने शहर के मैरिज हॉल के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने टीएसआई युगेंद्र पाल सिंह को निर्देशित किया कि पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि डीजे का आवाज सीमा (डेसीबल) और नियत समय में ही बजे। इसके अलावा, यदि कोई भी मैरिज हॉल स्वामी इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की ओर से उठाई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम,एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त (उद्योग) ने गत बैठक में हुए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी दी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *