IMG 20250519 WA0015

सीएम डैशबोर्ड पर शीर्ष रैंकिंग पर आने हेतु विशेष प्रयास करें अधिकारीगण : डीएम

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद में शासन की प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने और सीएम डैशबोर्ड पर माह के अन्त में विभागीय प्रगति की फीडिंग को सही ढंग से कराये जाने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ‘अटल सभागार’ में अफसरों की बैठक ली। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।

डीएम ने अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण, उद्योग, पंचायती राज, श्रम, लोक निर्माण, नियोजन, प्रोबेशन इत्यादि विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अपने विभागीय कार्यक्रमो, योजनाओं के प्रति गंभीरता लाते हुए उच्च श्रेणी में आने के लिए भरसक प्रयास करें। जहां समस्या आ रही हो, वहां उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त करें।

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़ों को अद्यतन रखा जाय, ताकि जिले की रैंक प्रभावित न होने पाये। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यो, योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संबंधित विभाग सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लें। सभी विभाग छोटी से छोटी कमी पर ध्यान देते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं। बैठक में डीएफओ सौरीस सहाय, संजय विश्वाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीएसटीओ अरविंद कुमार वर्मा सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

पोल शिफ्टिंग में ढिलाई पर सख्त डीएम

शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विशेष रूप से राजापुर से डॉन बॉस्को नहर मार्ग और एलआरपी से इंदिरा मनोरंजन पार्क मार्ग पर चल रहे कार्यों की धीमी गति पर चिंता जाहिर की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 28 मई तक सभी शिफ्टिंग कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्य की प्रगति की पुनः समीक्षा 25 मई को की जाएगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *