IMG 20250307 WA0241

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी – मिली जानकारी अनुसार देश नेपाल के सप्तारी पुलिस ने एक गोदाम में भण्डारण किये गये मादक पदार्थ (गांजा) पर छापेमारी किया गया। आपको बता दें कि नेपाल पुलिस ने मैथेल स्थित राजविराज नगर पालिका-9 के राजनारायण साह के गोदाम घर पर छापेमारी कर 2 हजार 451.5 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) जब्त किया गया। सप्तरी पुलिस प्रमुख पुलिस अधीक्षक दाखेन्द्र खातीवाड़ा के अनुसार 19 फरवरी को सुबह 10 बजे साह के गोदाम पर छापेमारी कर गांजा बरामद किया गया। नेपाल के पुलिस अधीक्षक खातीवाड़ा ने बताया कि 66 वर्षीय राज नारायण यादव निवासी कुकुरदौरा-10 के ग्राम पंचायत मधुबनी, बिहार (भारत) जो वर्तमान में मैथेल स्थित राजविराज नगर पालिका-9 गोदाम में किराये पर रह रहे अभियुक्त को दिनांक 21 सायं 4 बजे गोदाम के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। सप्तारी पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरामद मादक पदार्थ (गांजा) के सम्बन्ध में जानकारी दी। पुलिस भण्डारण के सम्बन्ध में अधीक्षक खातीवाड़ा ने कहा कि राज नारायण यादव भारत में तस्करी के उद्देश्य से गांजा का भण्डारण कर रहा था। उन्होंने कहा हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि अभियुक्त ने इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से इकट्ठा किया। जांच में अभियुक्त ने बताया कि यह गांजा भारत में तस्करी के लिए रखा गया था।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *