IMG 20241212 WA0056

डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में हुई बैठक

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थ नगर – धान खरीद वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 समीक्षा के दौरान कम खरीद करने वाले क्रय केन्द्रों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि कम से कम 300 किसानों का रजिस्ट्रेशन करें और धान खरीद में प्रगति लायें। इसके साथ ही उन्हें फोन करके केन्द्र पर धान लाने हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने प्रत्येक केन्द्र प्रभारियों को प्रतिदिन प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष खरीददारी करने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा एफसीआई को प्रत्येक केन्द्र पर प्रतिदिन 10 मी0 टन खरीददारी कराने का निर्देश दिया। यदि लापरवाही हुई तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। किसानो को 48 घन्टे में भुगतान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केन्द्र प्रभारी क्रय केन्द्र पर धान का स्टाक न रखें, उसको अनुबन्ध किये गये राइस मिलर को भेंजे। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। क्रय केन्द्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, ए0आर0 कोआपरेटिव राजेश सिंह, प्रबन्धक एफसीआई, पीसीएफ, मंडी सचिव, मार्केटिंग इन्सपेक्टर, समस्त क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *