IMG 20251112 WA0100

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर बुद्धवार को बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने वार्ड नंबर 3, मुहल्ला लोहिया नगर में 600 से अधिक वार्डवासियों को डस्टबिन देकर सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने को लेकर उन्हें जागरूक किया। स्वच्छता को लेकर कहा कि आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न फैलने दें। नगर में साफ सफाई से संबंधित मामले को लेकर सफाई नायक को सूचित करें। साथ ही बताया की खुले में शौच न करें, बल्कि शौचालय का प्रयोग करें ताकि हम बिमारियों से बच सकें। इस दौरान राम सूरत चौरसिया, विनय शर्मा, मोनू गुप्ता, रजत, गुड्डू साहू, गोलू साहू, रामचंदर साहू आदि मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *