IMG 20250822 WA0053

ग्राम पंचायत ढेबरुआ में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढेबरुआ में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव अनूप रावत ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अनूप रावत,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम जी यादव , पंचायत सहायिका रीता शर्मा, सामुदायिक शौचालय केयर टेकर गुंजा , सफाईकर्मी राम स्वरूप , श्याम तिवारी, श्याम जी यादव सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *