IMG 20250502 WA0073

ग्राम पंचायत मुजहना व संसरी में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान

ग्राम पंचायत मुजहना के पंचायत भवन पर सचिव शकील अहमद के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न –

-विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुजहना में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव शकील अहमद ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव शकील अहमद, रोजगार सेवक दिनेश चंद्र, प्रधान प्रतिनिधि नसीम आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।वहीं ग्राम चौपाल संसरी में एम आई संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाकिर हुसैन, पंचायत सहायक संतोष कुमार यादव, राजिंदर यादव, फिरोज खान,असलम खान, माहिल आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *