IMG 20241224 WA0105

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थ नगर – देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी का जन्म दिवस अपना दल (एस) कार्यालय पर सोमवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्री चौधरी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी का जन्म मेरठ की धरती पर उस दौर में हुआ जब देश में शोषितो, वंचितों, कमेरा वर्ग के लोगों को उनके वास्तविक अधिकार से वंचित रखा गया था। वे ग्रामीण परिवेश से थे। उनका जीवन खेती, किसानी वह कमेरा तबके के लोगों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष में बीता। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी देश के किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन व भूमि सुधार कानून बनाया जिससे लाखों किसानों को उनका वास्तविक अधिकार मिला। किसानों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के किये गये कार्यों को याद करने के लिए उनके जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में हम मानते हैं। कृषि क्षेत्र में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में असाधारण सेवा व योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सम्मान में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय सिंह चौधरी, कुलदीप चौधरी, सुनील, संत कुमार चौधरी, सूरज चौधरी, मोनू , शिव मनोहर पटेल, आकाश गिरी, बबलू सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *