IMG 20241104 WA0087

चेयरमैन सुनील अग्रहरी व इओ ने छठ पर्व को लेकर पोखरे का निरीक्षण कर साफ-सफाई का दिया निर्देश –
नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 1 में स्थित पोखरे का जाना हाल –
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- आस्था के महापर्व ‘छठ’ त्योहार को लेकर चेयरमैन सुनील कुमार अग्रहरि व इओ अजय कुमार ने नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में स्थित मुड़िला पोखरे का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को साफ सफाई का दिशा-निर्देश दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देशन में युद्ध स्तर पर साफ सफाई शुरू कर दिया गया है। मौके पर पहुंचकर पोखरे का जायजा लेने पहुंचे अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि छठ पूजा पर्व पर सरोवर की साफ सफाई के साथ पूरे घाट की रंगाई पुताई का कार्य जोरो पर चल रहा है। घाट पर प्रकाश की व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। सभी लोग मिलकर छठ पर्व से पहले सभी तैयारियां को पूर्ण कर लें। इसके साथ ही छठ पर्व को लेकर नगर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना होने पाये। जिसके लिए हर संभव पूरा प्रयास किया जायेगा। हर वर्ष तरह इस वर्ष भी छठ पर्व त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।
इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, सफाई नायक हरीश कुमार ,सेवा लाल ,ऋषभ रामराज सहित नगर पंचायत के अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *