IMG 20241216 WA0071

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- NH730 पर ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरहनिया गांव के पास कार एवं बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों सगे भाई थे। सोमवार दोपहर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली निवासी 18 वर्षीय रवि और उसका भाई 15 वर्षीय दीपक बाइक से परसा से पथरदेइया जा रहे थे। खैरहनिया गांव के पास बाइक अनियन्त्रित होकर ढेबरुआ की तरफ से आ रही कार से टकरा गयी। मौके पर ही दीपक की मृत्यु हो गयी जबकि रवि गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां से रवि को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेज दिया गया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *