IMG 20241223 WA0094

काला नमक चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैलेगी – अनिल राजभर
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
सिद्धार्थ नगर – जनपद में दो दिवसीय बुद्धा राइस कालानमक क्रेता विक्रेता सम्मेलन का समापन सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री एवं जनपद में नवागत प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के उद्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए किसानों को किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के प्रति आभार प्रकट किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संयोग है कि यह भगवान बुद्ध की धरती है और मैं जहां से आता हूँ वो भगवान बुद्ध का ज्ञानस्थली है। पूरे देश में यहां के कार्यक्रम की चर्चा है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे। ये कृषि प्रधान जिला है, देश और दुनिया के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के आमदनी को दुगुना करने का संकल्प लिया है, काला नमक चावल की खुशबू पूरे दुनिया में फैलेगी। जिसको साकार करने के लिये मुख्यमंत्री योगी द्वारा लगातार मेहनत किया जा रहा है। यहां के काला नमक चावल को देश ही नही पूरी दुनिया में बाजार मिल सकें, इसकी अच्छी दाम मिल सकें, जिसके लिए हमारी सरकार ने 4 हजार करोड़ की परियोजना उतारने जा रही हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य है की किसानों की उपज कैसे बढ़े। 4 हजार करोड़ की परियोजना का सबसे ज्यादा लाभ सिद्धार्थनगर की जनता को मिलने वाला है। आपकी आमदनी को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता इस पर मुख्यमंत्री द्वारा कार्य किया जा है। मुख्यमंत्री पूर्वांचल के 500 किसानों को दुनिया घूमने वाले है। दस वर्ष के अन्दर दिल्ली के सरकार ने जो कार्य किया है, हम सबको उसका अभिवादन करना चाहिए।कालानमक की खूबी को सांसद जगदम्बिका पाल ने आप सबको बताया है, इस कार्यक्रम में आप सब को जुड़ना चाहिए। आशा बहनों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। 12 लाख से ज्यादा लोगो को निजी क्षेत्र में सेवा देने का कार्य किया है, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री की पहल पर 6000 श्रमिको को इजरायल भेजा गया है, वो वहां ज्यादा लाभ पा रहे हैं। एक साल में 1 हजार करोड़ रुपया विदेशी मुद्रा उत्तर प्रदेश में भेज रहे है। आज देश उत्तर प्रदेश के कार्यों को नजीर के रूप में देख रहा है। इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधिक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, शिवपूजन राजभर, लालजी त्रिपाठी, पवन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *