IMG 20250425 WA0059

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओं ने आतंकवाद के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

बजरंग दल द्वारा हिन्दू पर्यकटकों की नृशंस हत्या के विरोध में चला रहे अभियान

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। भारत के कोने कोने में लोग सड़कों पर उतरकर के इस आतंकी हमले का विरोध कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस हमले का करारा जवाब दिया जाए। जिसके क्रम में शुक्रवार को सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर मे विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा हिन्दू पर्यकटकों की नृशंस हत्या के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गयें। हस्ताक्षर अभियान में विभाग मंत्री सुधाकर नाथ तिवारी, विभाग संयोजक बजरंग दल अजय प्रताप यादव, जिला मंत्री शिवा जी, जिला उपाध्यक्ष सुनील मणि त्रिपाठी, जिला सह मंत्री जय प्रकाश, बजरंग दल संयोजक सुरेश गुप्ता, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख बजरंग दल आचार्य शारदा पण्डित, आशुतोष श्रीवास्तव, राहुल भारती, राकेश मिश्रा, श्याम सुंदर यादव, देवेन्द्र चौधरी, विंध्याचल पाण्डेय, शिवांशु मिश्रा, उमंग त्रिपाठी, प्रवेश मिश्रा, सौरभ रस्तोगी, अभी त्रिपाठी, विपिन गिरी, प्रियांशु पण्डित, प्रिन्स वर्मा आदि लोग भारी संख्या में शामिल रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *