IMG 20250509 WA0032

जवानों ने भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में किया पेट्रोलिंग, नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का एहसास
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मुह तोड़ जवाब में भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल, पीएससी व पुलिस की संयुक्त टीमें सीमा पर सघन जांच अभियान चला रही हैं। नेपाल से जुड़ी भारत की लगभग 100 किलोमीटर की खुली सीमा के साथ-साथ जलमार्ग पर भी गश्त की जा रही है। जिससे सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे देश को एलर्ट मोड पर रखा गया है। भारत नेपाल की सीमा पर पुलिस व सीमा सुरक्षा बलों के जवानों का कड़ा पहरा है। भारत नेपाल की सीमा से आने जाने वाले लोगों पर बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है। बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ सीमा क्षेत्र से भारत नेपाल आने जाने वाले लोगों के आइ डी व वाहनों की गहनता से जांच किया जा रहा है। जिसके क्रम में भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र खुनुवां बाजार व आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को शोहरतगढ़़ पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी व पीएससी के जवानों ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ सीमा क्षेत्र से भारत नेपाल आने जाने वाले लोगों के आईडी व वाहनों की गहनता से जांच किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी, सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेन्ट कमान्डर आशीष राघव व निरीक्षक राकेश मनिपाल ने बड़ी संख्या में सुरक्षा जवानों के साथ खुनुवां बार्डर के मुख्य मार्ग सहित आस-पास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग किया। सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों से बातचीत करते हुए सुरक्षा जवानों ने जगह-जगह ठहर कर नागरिकों से बातचीत करते हुये कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर पुलिस को सूचना दें और सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान बार्डर पर तैनात बड़ी संख्या में पुलिस, एसएसबी व पीएससी के जवान मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *