IMG 20250430 WA0048 1

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट टापटेन छात्र छात्राओं की सूची जारी कर किया गया सम्मानित

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी, बरसाती यादव इंटरमीडिएट कॉलेज, पथरदेईया, विकास क्षेत्र बढ़नी में मंगलवार को आयोजित भव्य समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कॉलेज के टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधक रामसूरत यादव ने छात्रों की सफलता पर कहा यह हमारे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। हमारे छात्र-छात्राओं ने जिस मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता अर्जित की है, वह प्रशंसनीय है। यह परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत का फल है, बल्कि हमारे शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। हमारा प्रयास हमेशा से यही रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे आगे चलकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। हम भविष्य में भी छात्रों को हर संभव संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। मैं सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दिल से बधाई देता हूँ ।और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

IMG 20250430 WA0049

हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र छात्राओं में प्रिया विश्वकर्मा 90.33% , आदित्य कुमार चौहान 88.83, महेंद्र पाल 88.66, प्रार्ची पांडेय 88%, चांदनी चौधरी 85.83, विमलेश चौहान 85.33, सपना चौहान 85.16, अंशू यादव 85.16, शिवानी गुप्ता 84.83, अशिमिता गिरी 84% व इन्टरमीडिएट टापटेन में अजय यादव 82.60%, फैय्याज 81.40, आयशा 79.60, शिवम अग्रहरि 79.40, सोएब अख्तर 78.80, मो० जावेद 78.60, अनीता चौधरी 78.40, सौरभ जयसवाल 77.80, रागिनी चौधरी 75.60,पवन सहानी 75.40 आदि शामिल हैं।बरसाती यादव इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।समारोह में छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की, और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मंच से सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *