IMG 20241004 WA0036 scaled

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी का बताया जा रहा है मामला, स्थानीय लोगों में आक्रोश

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस उक्त मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी। कुछ घंटे में आरोपी पकड़ा गया। वहीं उक्त मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी आपत्ति जताई जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि परिवार वालों ने एक लिखित शिकायती पत्र पुलिस चौकी बढ़नी थाना ढेबरुआ कोतवाली को देते हुए बताया कि गुरुवार शाम के समय नाबालिग लड़की घर से टाफी खरीदने नेपाल बॉर्डर रोड पर गई थी वहां पर फल की दुकान लगाने वाला निसार कुरैशी सा0 वार्ड नं0 4 भट्ठा मोहल्ला नगर पंचायत बढनी द्वारा मेरी लड़की को बहला फुसलाकर एकांत में ले जाकर गलत हरकत व दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उक्त संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद उक्त संबंध में थाना स्थानीय अपराध संख्या 146/2024 धारा 65(2) व 5/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी पकड़ा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *