IMG 20241127 WA0080

बाल विवाह बच्चों के सबसे बडे शोषण में से एक है, यह जाति, धर्म, संस्कृति से परे है, इसका सम्बंध यौन शोषण और तस्करी के साथ भी गहरा है – ओम प्रकाश

  • बाल विवाह मुक्त भारत बनाने लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प
  • 25 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान।
  • बाल विवाह की कुप्रथा की रोकथाम के लिए सिद्धार्थनगर जनपद में भी लोगों ने बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने का लिया संकल्प, सैकड़ों लोग बने साक्षी।
  • सांय काल संस्थान के नेतृत्व में जुड़े सामुदायिक स्वयंसेवको ने जगह-जगह कैण्डिल मार्च, मशाल जुलूस निकाल कर बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने का लिया संकल्प।

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ गोरखपुर के द्वारा बाल विवाह के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में बुद्धवार को भव्य कार्यक्रम के मध्य में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री माननीया अन्नपूर्णा देवी के गरिमामयी उपस्थित में देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के अभियान का विज्ञान भवन में भव्य शुरूआत किया गया। जिसमें देश को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। देश में करोड़ों लोगों ने एक साथ एक समय देश को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का देश के कोने-कोने में आयोजन किया गया। इसी क्रम में मानव सेवा सस्थान सेवा के बैनर तले विकास खण्ड लोटन के ग्राम पंचायत गढ़मोर में बाल विवाह की रोकथाम के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित अतिथियों के परिचय के साथ किया गया, नई दिल्ली विज्ञान भवन में कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर देश के कोने-कोने में लोग वर्चुअल एल.ई.डी. के माध्यम से लोग साक्षी बने। इसके साथ ही सांय काल जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बाल विवाह रोकने की शपथ के साथ ही मशाल एवं कैण्डील मार्च निकाला गया और समूह में हजारों लोगों ने बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं जनपद बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने माननीया केन्द्रीय मंत्री के सम्बोधन को लोगों ने सुना और देखा, इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज देश में बाल विवाह के मामले बेहद ही चिन्ताजनक है, जिसके लिए अभिवावको एवं समाज के बीच जन जागरूकता पैदा करके इसको रोकने का कार्य कर सकते है। आज एक बड़ी चुनौती के रूप में बाल विवाह भी एक बड़ी समस्या है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह ने कहा कि संस्थान के साथ ही भारत सरकार भी बाल विवाह की कुप्रथा को मिटाने के लिए वचनबद्व है। हम सभी यह संकल्प करें कि बाल विवाह के खिलाफ हम एक होकर इसको रोकने का प्रयास करेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीम कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और गैर कानूनी कृत्य भी है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास में बाधा है, बालिकाओं को बच्चों को उनके सपने पूरे करने से भी रोकती है। सुपरवाइजर सरस्वती देवी ने कहा कि हम सभी अपने गांव और आस-पास बाल विवाह को रोकने के लिए प्रयास करें स्वयं भी अपने जागरूक हो और सरकार और संस्थान के तरफ से किये जा रहे इस प्रयास एवं अभियान में सहभागी बनें। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर जय प्रकाश गुप्ता ने किया गया। इस दौरान बीसीपीएम रमाकांत चतुर्वेदी, एएचटीयू के मुख्य आरक्षी, मानव सेवा संस्थान सेवा के रहमत अली सन्दीप कुमार मद्धेशिया, आनन्द, राम गोपाल, फूलमती, उर्मिला, ग्राम प्रधान ऊषा, हीरालाल मद्धेशिया, जय प्रकाश, सुनील कुमार, अनिल यादव, पवन मोदनवाल, आगनवाड़ी कार्यकत्री फूलमती, सुनीता, संजू, देवी, विजय लक्ष्मी, शिवम विश्वास सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस, अभिभावक, एवं जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *