विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी के विकास खंड निघासन के एडीओ पंचायत विजय गुप्ता और स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजेश कुमार की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विकास खंड निघासन में तैनात एडीओ पंचायत विजय गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजेश कुमार के साथ सिंगाही की तरफ जा रहे थे कि तभी सिंगाही घोसियाना के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया।

घटना को देखते हुए आस पास के लोगों ने घायलों को निघासन सीएचसी में पहुंचाया। जिसके बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया मगर दोनों को हालत को खराब देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना को सुनने के बाद मौके पर बीडीओ जयेश कुमार सिंह निघासन अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का हालचाल जाना और अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *