विश्व सेवा संघ, संवादसूत्र

मैगलगंज (खीरी) – लालपुर गांव में दबिश के दौरान महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोपों के बाद पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपनाया है। मैगलगंज कोतवाली में तैनात दरोगा चरन सिंह और कांस्टेबल जानी व विष्णु को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरोगा और दोनों सिपाही सिविल कपड़ों में एक मकान में दबिश देने गए थे। इस दौरान मकान में मौजूद महिलाओं ने उनके खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर तीनों कर्मियों को निलंबित किया। क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *