विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – योगी सरकार के सेवा सुशासन और सुरक्षा के 8 वर्ष पूर्ण होने व भारतीय जनता पार्टी 46वें स्थापना दिवस के अवसर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली का आयोजन 138 विधानसभा निघासन में किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल बाइक रैली के आयोजन में निघासन 138 विधानसभा विधायक शशांक वर्मा के द्वारा पार्टी का झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने के लिए आज युवा मोर्चा ने बाइक रैली का आयोजन किया है।

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली के अवसर पर निघासन 138 विधानसभा विधायक शशांक वर्मा, विधानसभा संयोजक जिला महामंत्री विनोद लोधी, एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज गिरी के नेतृत्व में निघासन में रैली निकाली गई। उक्त रैली के इस अवसर पर निघासन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, अंतर्वेद मंडल अध्यक्ष दामोदर मौर्य, वरिष्ठ नेता शशिकांत निघासन क्रय विक्रय समिति डायरेक्टर व विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र जिला प्रभारी संजय शुक्ला, निघासन तहसील प्रभारी अभय पाण्डेय, ब्लॉक संवाददाता धर्मेंद्र राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *