विश्व सेवा संघ, संवादसूत्र

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के डीबीटी वार्ड में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 अगस्त की देर रात करीब साढ़े तीन बजे वार्ड में मरीजों के सोने के दौरान एक पेशेंट हेल्पर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े खींचे।

बताया गया कि लखीमपुर शहर की शिव कॉलोनी निवासी महिला जिला अस्पताल के डीबीटी वार्ड में बेड नंबर पांच पर भर्ती थी। इसी दौरान आरोपी पेशेंट हेल्पर ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

घटना की जानकारी होने पर अस्पताल के एचओडी उज्ज्वल कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई। चौकी इंचार्ज ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *