विश्व सेवा संघ समाचार | सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिशंकरी पौधारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 07 जुलाई 2026 को अपराह्न 12:00 बजे मण्डलायुक्त, बस्ती मण्डल, बस्ती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, सिद्धार्थनगर में बैठक आयोजित होगी।

यह बैठक “संपर्क तीर्थ भारत” संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी गांवों एवं वार्डों में हरिशंकरी पौधों के रोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।
बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, नगर निकायों के प्रतिनिधियों, विकास खण्ड अधिकारियों, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
हरिशंकरी पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जनसहभागिता के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। यह अभियान जनपद में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, सिद्धार्थनगर
दिनांक: 07 जुलाई 2026
समय: अपराह्न 12:00 बजे
आयोजक: जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर एवं संपर्क तीर्थ भारत संस्था।
