नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में महिलाओं ने बढ़नी में निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

विश्व सेवा संघ संवाददाता
बढ़नी – नारी शक्ति का स्वाभिमान,विपक्ष ने फिर किया अपमान नारों के साथ बुधवार को नगर पंचायत बढ़नी में महिलाओं ने जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकाली।विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजपा नेत्री श्रीमती साधना चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर पंचायत बढ़नी में जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। नगर पंचायत बढ़नी के मालगोदाम तिराहे से महिलाओं का हुजूम नगर में पदयात्रा के लिए हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां महिलाओं का अपमान कांग्रेस है बेईमान, कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नारी सम्मान की झूठी कहानी इसकी नीति पुरानी नजर आई। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने अधि कारों के साथ हो रहे अन्याय और राजनीतिक दलों द्वारा उनके अधि कारों के हनन के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाई। भाजपा नेत्री श्रीमती साधना चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें अपने अधिकारों का पूरा बोध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में महिलाएं अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए ऐसे निर्णय लेंगी जो उनके सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाएंगे। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर इस विधेयक को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, श्रीमती गीता अग्रहरि, रानी सिंह, मंडल अध्यक्ष पप्पू पाठक, राजू शाही, विनीत कमलापुरी, सिद्धार्थ पाठक, शासन द्वारा नामित सभासद त्रियुगी नाथ अग्रहरि, ध्रुव चतुर्वेदी, भोलेशंकर, बृजेश अग्रहरि, अभिषेक कुमार, ऋषभ कुमार आदि भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *