बढ़नी, सिद्धार्थनगर – बुधवार को बढ़नी नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन सुनील अग्रहरि की अध्यक्षता तथा अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान विकास कार्य मुख्य मुद्दा रहा। विभिन्न वार्डों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नई परियोजनाओं के निर्माण को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही, सभासदों से उनके-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्ताव मांगे गए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को स्वीकृति दी जा सके।

बैठक में सभासद निसार अहमद, श्रीमती सरोजा देवी, मनोज यादव, मो. अकबर, निजाम अहमद, सतीश चन्द्र शर्मा, सुश्री दरख्शा, श्रीमती आरशमा खातून, श्रीमती दीपमाला, श्री कन्हैया लाल मित्तल एवं रजीउद्दीन मौजूद रहे। इसके अलावा मनोनीत सभासद त्रियुगी अग्रहरि, रामधनी मौर्य, श्रीमती अनीता जायसवाल, लिपिक ऋषभ मोदनवाल सहित अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में चेयरमैन ने सभी सभासदों से क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *