विश्व सेवा संघ, संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी शोहरतगढ़।शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित गनेशपुर चौराहे पर मंगलवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधायक निधि से बनने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया।
इस परियोजना पर करीब 20.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।कार्यक्रम में भाजपा एवं अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें महापुरुषों के नाम समर्पित किया जा रहा है, जिससे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास और सांस्कृतिक पहचान दोनों मजबूत होंगी।
उन्होंने बताया कि चिल्हिया चौराहे पर भगत सिंह चौक का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है। अब गनेशपुर चौराहे को डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा ढेबरुआ चौराहे को सोनेलाल पटेल और बढ़नी चौराहे को अटल बिहारी वाजपेई के नाम से सौंदर्यीकृत किया जाएगा।
इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सिडिको जेई वैभव सिंह,रामदास मौर्य,प्रदीप कमलापुरी,श्यामू गुप्ता,जगदंबा चौबे,मयंक शुक्ल, अशोक पासवान,अनिल निषाद,दिलीप वरुण, अनिल मिश्र, रमेश शुक्ला सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
