विश्व सेवा संघ, संवाददाता अजय मौर्य

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल रंग लाई, तीन फीडरों को मिली विशेष छूट, चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू ने जताया आभार

लखीमपुर खीरी – छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ का ऐतिहासिक चैती मेला इस बार सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि रोशनी और व्यवस्थाओं का भी नया कीर्तिमान गढ़ने जा रहा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की निरंतर पैरवी और दूरदर्शी पहल के चलते शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मेले में 6 अप्रैल तक 24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति की मंजूरी दे दी है। अब न झिलमिलाती लाइटें बुझेंगी, न ही श्रद्धालुओं का उत्साह थमेगा।

दिन हो या रात पूरा मेला क्षेत्र रोशनी से सराबोर रहेगा।बताते चलें कि 132 केवी प्राथमिक उपकेंद्र गोला से संचालित 33/11 केवी उपकेंद्र गोला टाउन के तहत आने वाले 11 केवी फीडर नंबर-1, फीडर नंबर-4 और शिव मंदिर फीडर को तत्काल प्रभाव से 6 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक निर्बाध आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है।

मेले की बढ़ेगी रौनक, कारोबार भी चमकेगा

बिजली की सतत आपूर्ति से न सिर्फ श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि दुकानदारों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। झूले, सजावट, प्रसाद की दुकानों से लेकर लाइटिंग तकहर कोना अब बिना रुकावट चमकेगा।

चेयरमैन ने डीएम का जताया आभार

नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू ने गोला वासियो की ओर से इस व्यवस्था के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे मेले की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *