विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभीषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव एवं साइबर क्राइम टीम द्वारा आनलाइन फ्राड का शिकार हुए शुभ अग्रवाल पुत्र अनूप कुमार अग्रवाल निवासी कस्बा बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से दिनांक 17.12.2025 को अज्ञात कारणों से कुल ₹7997/- का फ्राड हो गया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए पूर्ण धनराशि ₹7997/- शिकायत कर्ता के खाते में वापस कराये गये। थाना ढेबरुआ व साइबर टीम पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव, उप निरीक्षक राजाराम यादव साइबर प्रभारी थाना ढेबरुआ, क0ऑ0 मोहित कुमार पुण्डीर, कांस्टेबल विनय यादव, हेड कांस्टेबल अतुल चौबे साइबर थाना सिद्धार्थनगर, कांस्टेबल विशाल तिवारी साइबर थाना सिद्धार्थनगर उपस्थित रहें।
