विश्व सेवा संघ, संवाददाता

सिद्धार्थनगर जनपद में अत्यधिक शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में दिनांक 20 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश जिलाधिकारी कार्यालय सिद्धार्थनगर से दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ठंड की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में लिया गया है।जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

इस आदेश की प्रति महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। साथ ही जनपद के समस्त दैनिक समाचार पत्रों से इस सूचना को निःशुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *