विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी/शोहरतगढ – आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में बुधवार को उप निबन्धक कार्यालय शोहरतगढ़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्चुअल रुप से प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि लगभग 2.29 करोड़ रुपए की लागत से उप निबन्धक कार्यालय के बनने में किसी भी प्रकार की अनियमितता व लापरवाही नहीं होनी चाहिए।इसके बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं का भूमिपूजन शीघ्र ही किया जायेगा। आपका विधायक कभी अपने लिए नहीं लड़ता है, वह जब भी किसी से लड़ता है तो अपनी जनता के लिए लड़ता है। उप महानिरीक्षक निबन्धन बस्ती मण्डल शशि भानु मिश्र ने कहा कि शोहरतगढ़ में बैनामा करने व करवाने वाले लोगों को नया भवन बनने के बाद काफी सहूलियत होगी। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बनने वाले उप निबन्धक कार्यालय का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र,सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता दलजीत सिंह, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयासागर पाठक, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, रामदास मौर्य, दलसिंगार दूबे, प्रदीप कमलापुरी, दुर्गा त्रिपाठी, शिवपाल सिंह, अनिल मिश्र, मयंक शुक्ल, विष्णु सिंह, चन्द्रकेश भारती, अशोक पासवान, अजय वरुण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *