बढ़नी – राष्ट्र माता सावित्री बाई फूले सामाजिक चेतना मंंच के तत्वाधान में नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर लोगों ने तिरंगा तिराहे पर भगवान गौतम बुद्ध की स्थाई प्रतिमा स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
गुरूवार को चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि को ज्ञापन सौंपने के उपरान्त राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ बब्बन ने कहा कि पूरी दुनिया को मानवता का सन्देश देने वाले भगवान बुद्ध की सिद्धार्थनगर जन्म स्थली के रूप में विश्व विख्यात है। अतः भगवान बुद्ध की प्रतिमा तिराहे पर लग जाने से हमारे नगर पंचायत बढ़नी सहित सीमाई क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। उक्त के बावत चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि कागजी कार्यवाही हमने शुरू कर दी है उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2026 अप्रैल से पहले ही भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा तिरंगा तिराहे पर स्थापित करने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा । ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र भारती, आशीष संगम, राम मूरत यादव, भीम प्रकाश, सुभाष, डॉ लालता प्रसाद, श्यामलाल , धर्मराज ,डॉ मनोज गौतम, जे पी विश्वकर्मा, जगदीश, श्यामलाल, सतेंद्र गुरूजी, अरविंदआर्य , अशोक , महेन्द्रमिश्र, बासदेव कसौधन, मंगेश यादव,दुर्गेश , अनिल कुमार आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *