IMG 20251026 WA00401

बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित कर किया गया जागरूक

एंटी रोमियो टीम प्रभारी शाइस्ता खान व साइबर अपराध प्रभारी ढेबरुआ जय प्रकाश ने संबोधित करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव

बढ़नी- मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान व स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति केंद्र बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन रविवार को विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित कर जागरूक किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से एंटी रोमियो टीम प्रभारी शाइस्ता खान व साइबर अपराध प्रभारी ढेबरुआ जय प्रकाश द्वारा संबोधित करते हुए सभी तरह के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
एसआई जय प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा स्वालंबन व महिलाओं को साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरूक कर त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है।
वहीं महिला एसआई शाइस्ता खान द्वारा पम्पलेट वितरण कर महिला मिशन सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर, 112, 1090,1076,108,1930,1098 तथा 102 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन जुग्गी राम राही ने किया। विद्यालय संचालक राम सूरत यादव ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान होनहार बालिका रेशमा यादव,फरहना खातून, सुनीता चौधरी, सावित्री यादव, निशा, अंशू यादव को डायरी,पेन, देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर एसआई कुंज बिहारी तिवारी, एंटी रोमियो स्क्वायड टीम महिला आरक्षी मधु भारतीय, कंचन सिंह, मीरा रानी, श्री प्रकाश चौरसिया, अमरेश पांडे, मोहित पुंडीर, अवनीश प्रताप सिंह,व विद्यालय प्रबंधक राम मूरत यादव, संचालक राम सूरत यादव, प्रधानाचार्य रेनू यादव, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, माधव प्रसाद पांडे, अध्यापिका कल्पना पांडे, सोनाली सिंह, खुश्बू चौरसिया, नेहा वर्मा, सुप्रिया अग्रहरि, दीक्षा श्रीवास्तव, गीता कशौधन, याशमीन, गुलफिशा, सहयोगी अध्यापक विशाल पांडे, किशन कुमार, सुभाष यादव, भास्कर चंद्र शुक्ला, विनोद कुमार मौर्य, बलीराम, रोहित यादव, अवधेश चौधरी, मुरली विश्वकर्मा, श्याम सुंदर यादव, मजीबुल्लाह, कोमल प्रसाद, राजेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता यादव, आशा बहू सुनीता देवी,धूपा देवी, व ग्राम वासी मन्जू देवी, सुशीला देवी, उर्मिला, सुमित्रा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *