IMG 20250618 WA0262

ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, गांव की साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने की कही बात
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय बढ़नी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा सेल, एडीओ पंचायत कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के क्रम में मनरेगा सेल में हाल ही में हुए मरम्मत कार्य के बावजूद खिड़की और दरवाजे की स्थिति को देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें तत्काल पेंटिंग कराकर ठीक करवाने का निर्देश दिया। एनआरएलएम कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय और एडीओ पंचायत कार्यालय में बैठे कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने सभी को अपनी मेज पर नेम प्लेट लगाने और फाइलों का रखरखाव ठीक ढंग से करने को कहा। साथ ही अलमारियों में रखी फाइलों का विवरण सहित रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिये पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर सीडीओ ने बताया कि उन्होंने 14 ब्लॉकों के निरीक्षण का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें से वह 4 ब्लॉकों का निरीक्षण कर चुकी हैं। बढ़नी का यह पांचवां ब्लॉक है, जहां विभिन्न पटलों पर बैठे कर्मचारियों के नेम प्लेट, फाइलों के रखरखाव और अलमारियों में रखी फाइलों को विस्तृत जानकारी के साथ रखने को कहा गया है। पंचायत भवनों में लटके तालों, सामुदायिक शौचालयों के बन्द होने और गांवों में सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित सवालों पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इस पर उचित कार्रवाई करेंगी। मनरेगा से सम्बन्धित एक सवाल पर जिसमें कागजों में अधिक श्रमिकों की संख्या जबकि धरातल पर कम संख्या होने की बात कही गई, सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि जांच में शिकायत सही पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सचिव व कई ग्राम प्रधान मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *