IMG 20250617 WA0054 1

डॉ ० खुबेर अहमद बने होम्योपैथिक संघ के जिलाध्यक्ष, चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं

रिसर्च सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी की बस्ती बैठक में हुई घोषणा, कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जल्द
विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- रिसर्च सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी की एक महत्वपूर्ण बैठक बस्ती में सम्पन्न हुई, जिसमें मंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सी. पी. सिंह एवं मंडल अध्यक्ष डॉ. वी. के. वर्मा ने की।

इस अवसर पर बस्ती के जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. एस. के. त्रिपाठी, तथा सिद्धार्थनगर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. खुबेर अहमद को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस बैठक में लगभग 30 चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

बैठक में महासचिव डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. नरेंद्र चौधरी, डॉ. कमल वर्मा एवं डॉ. बी.एल. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान कार्यकारिणी गठन को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें बॉर्डर क्षेत्र के अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
सिद्धार्थनगर में डॉ. खुबेर अहमद को जिलाध्यक्ष चुने जाने पर जिलेभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बधाई दी और संगठन को मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई।

इस दौरान डॉ. खुबेर अहमद ने कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष चुना गया। मैं संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी चिकित्सकों को एकजुट कर होम्योपैथी चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। हम मिलकर पेशे से जुड़ी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान समय में होम्योपैथिक चिकित्सकों के सामने आ रही चुनौतियों की चर्चा की और नई कार्यकारिणी के गठन पर बल दिया।

बताते चलें कि डॉ. खुबेर अहमद होम्योपैथी चिकित्सा जगत के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित डॉक्टरों में गिने जाते हैं, जिन्होंने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने निःशुल्क दवा वितरण और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर लोगों की सेवा की थी। वहीं बाढ़ जैसी आपदा के समय भी राहत शिविर लगाकर सैकड़ों परिवारों को सहायता पहुंचाई।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *