विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी – निघासन कोतवाली पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली के एक व्यापारी से 19 लाख रुपए की ठगी की थी।

दिल्ली के शास्त्री पार्क, कृष्णा नगर निवासी व्यापारी नरेश कुमार जैन को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को संजय यादव बताया। उसने व्यापारी की पत्नी की किडनी की बीमारी को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया।

24 मार्च को व्यापारी दिल्ली से पलिया पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें निघासन स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुलाया। वहां से उन्हें एक मजार पर ले जाया गया।

जालसाजों ने तंत्र-मंत्र करके सांप दिखाया। व्यापारी से 11 लाख रुपए नकद, 6 लाख की रोलेक्स घड़ी और ढाई लाख की हीरे की अंगूठी ले ली। बदले में एक किलो की नकली सोने की ईंट दी, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई।

पुलिस ने मिर्जागंज निवासी आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक कार, 15 हजार रुपए नकद और नकली सोने की ईंट बरामद की गई है।

निघासन कोतवाल महेश चंद के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इरफान के अज्ञात साथियों की तलाश कर रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *