विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र में एक दिल्ली के व्यापारी से तंत्र-मंत्र के नाम पर 19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शास्त्री पार्क, कृष्णा नगर दिल्ली निवासी व्यापारी नरेश कुमार जैन को अज्ञात नंबर से फोन आया।

ठीक करने का दावा

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को संजय यादव बताया। उसने व्यापारी की पत्नी की किडनी की बीमारी को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया। 24 मार्च को व्यापारी दिल्ली से पलिया पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें निघासन स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुलाया।

हीरे की अंगूठी ले ली

वहां से उन्हें एक मजार पर ले जाया गया। जालसाजों ने तंत्र-मंत्र दिखाने के बाद एक सांप दिखाकर व्यापारी से 11 लाख रुपए नकद, 6 लाख की रोलेक्स घड़ी और ढाई लाख रुपए की हीरे की अंगूठी ले ली। बदले में उन्होंने एक किलो की नकली सोने की ईंट दी। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई।

कोतवाली में शिकायत दर्ज

जांच में नकली सोने की ईंट की सच्चाई सामने आने पर व्यापारी ने निघासन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि मिर्जागंज निवासी इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिंदू नाम से ठगी की। कोतवाली प्रभारी ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *