राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज लखीमपुर दौरा।

विश्व सेवा संघ,न्यूज टीम

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंच रही हैं। वह दोपहर दो बजे पलिया एयरस्ट्रिप पर उतरेंगी। इसके बाद दुधवा नेशनल पार्क जाकर शाम को जंगल सफारी करेंगी।

तीन जून को सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल बलेरा स्थित थारू शिल्प उत्पादन केंद्र जाएंगी। यहां वह कार्यरत महिलाओं से मुलाकात करेंगी। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह के प्रयासों से बंद पड़ा यह केंद्र पुनः संचालित हो रहा है।

इसके उपरांत वह कंपोजिट स्कूल बलेरा का दौरा करेंगी। स्कूल में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी देखेंगी। साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित करेंगी। दोपहर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगी। रेडक्रॉस सोसायटी के साथ भी बैठक प्रस्तावित है।

राज्यपाल रात्रि विश्राम दुधवा में करेंगी। चार जून को वह पीलीभीत के लिए प्रस्थान करेंगी। इससे पूर्व हरदोई में भी कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *