लखीमपुर खीरी में दो ट्रकों में टक्कर हो गई।

विश्व सेवा संघ,न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी में राणा ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। यह हादसा लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर मनिकापुर पुलिस चौकी के पास हुआ। डबल डेकर बस लखीमपुर से गोला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मदी से लखीमपुर की ओर आ रहे उसी कंपनी के ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में बस के कंडक्टर समेत 8 यात्री घायल हुए। घायलों में मोईन (30 वर्ष, हापुड़), करुणा देवी (26 वर्ष, छिछौरा थाना हरगांव), फुरकान (35 वर्ष), कादिर, हासिम और रामचंद्र (मेरठ) शामिल हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

बस का कंडक्टर मोईन कुछ देर तक बस में फंसा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी के अनुसार, मोईन और करुणा देवी की हालत नाजुक है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *