IMG 20250515 WA0255

शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर, किया गिरफ्तार

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- सोसल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर ढेबरुआ पुलिस ने गुरुवार एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।स्थानीय पुलिस प्रशासन के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक यादव पुत्र राजेश यादव कस्बा बढनी वार्ड नं0 4 भट्ठा मोहल्ला थाना ढेबरुआ जनपद सि0नगर निवासी द्वारा एक अदद प्रार्थना पत्र कलीम अहमद पुत्र अब्दुल माबूद निवासी ग्राम बैरिहवा जब्बार थाना ढेबरुआ निवासी के खिलाफ दिया गया था। जिसमें मोदी सरकार द्वारा लिये गये निर्णय सीज फायर व कुम्भ मेला आदि से सम्बन्धित आपत्तिजनक अभिलेख फेसबुक पर पोस्ट करने व ख्याति को अपहानि तथा एक समुदाय हिन्दू धर्म व विशेष समुदाय की चर्चा कर भड़काये जाने के आरोप में तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बनाम कलीम अहमद पुत्र अब्दुल माबूद के खिलाफ मामला दर्ज आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी ।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *