IMG 20250508 WA0130

जिलाधिकारी के आदेश के बाद जनपद से स्थानांतरित होंगे खंड विकास अधिकारी
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
8 मई बढ़नी- विकास खंड बढ़नी के खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर जनपद से शाहजहांपुर जनपद के लिए हो गया है । लेकिन जिलाधिकारी द्वारा कार्य मुक्त नहीं किए जाने की दशा में अब भी ब्लॉक में जमे हुए हैं।
विदित हो अनु सचिव अजय कुमार मिश्रा के पत्रांक संख्या आर-830/38-1001(010)/18/2024, लखनऊ : दिनांक 06 मई, 2025 उत्तर प्रदेश शासन ग्राम विकास अनुभाग-1 के पत्र पर तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी बढ़नी यशोवर्धन सिंह की पदोन्नति के फल स्वरुप उपायुक् (श्रम रोजगार) जनपद शाहजहांपुर के रिक्त पद में हुई है। स्थानांतरण के मामले को लेकर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर० ने बताया कि खंड विकास अधिकारी बढ़नी यशोवर्धन सिंह को अभी कार्य मुक्त नहीं किया गया है, कार्यमुक्त होने के बाद उन्हें नवीन तैनाती पर भेजा जाएगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *