IMG 20250509 WA0046

ग्राम पंचायत औदही कला व घरुआर में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान –

ग्राम पंचायत औदही कला के विद्यालय परिसर में व घरुआर के पंचायत भवन पर चौपाल कार्यक्रम कार्यक्रम हुआ सम्पन्न –

बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान राम अवतार, प्रतिनिधि अशोक कुमार अग्रहरि, रोजगार सेवक लच्छी राम, पंचायत सहायक दिलीप कन्नोजिया, आशा, आंगनबाड़ी सहित ग्रामवासी मालती , सुभावती , चिन्की, दुलारी, मन्तुनिशा, नूर मोहम्मद, छेदी प्रसाद, दयाशंकर, आदित्य प्रसाद, नकुल प्रसाद आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम चौपाल घरुआर में एम आई संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सड़क, पानी, आवास, राशनकार्ड जैसी समस्या बताई है। जिसका समाधान करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही समाधान कर दिया जायेगा।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान शारदा देवी, प्रतिनिधि राधेश्याम शर्मा, पंचायत सहायक प्रियंका यादव,लक्ष्मी देवी, सुधा, विजय लक्ष्मी, पुष्पावती, कोयली, अनीता, ममता, रामबेलास, प्रभावती , ज्योती, गुड़िया, जानकी, प्रमोद शर्मा, दुर्विजय, गोलू आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *