WhatsApp Image 2025 04 24 at 6.20.58 PM scaledविधायक शशांक वर्मा के द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित किया गया|

विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

जनपद खीरी के निघासन 138 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का विकास खंड निघासन में आयोजन किया गया।

#एक_राष्ट्र_एक_चुनाव के संबंध में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  निघासन 138 विधानसभा विधायक इंजी पटेल शशांक वर्मा का  “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर उदबोधन प्राप्त हुआ एवं पहलगाम में हुई आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों के लिए सभी के द्वारा मौन रखा गया।

WhatsApp Image 2025 04 24 at 6.22.40 PM

विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी है। भारत में सभी राजनीतिक दलों को हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना पड़ता है जिससे समय और धन की बर्बादी होती है। विकास परियोजनाएं भी रुकती हैं और प्रशासनिक अमला व्यस्त रहता है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता को अपनी सहमति जतानी चाहिए।

एक राष्ट्र एक चुनाव को कुशल शासन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला साहसिक सुधार है। इस व्यवस्था से चुनावी खर्चों में भारी कटौती होगी। साथ ही विकास योजनाओं का निर्बाध क्रियान्वयन संभव हो पाएगा।

विधायक ने जोर देकर कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को स्थिरता मिलेगी। इससे विकास की गति तेज होगी। कार्यक्रम में जनता का उत्साहजनक समर्थन देखने को मिला।

स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ‘आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, एक राष्ट्र एक चुनाव अपनाएं’ का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम में प्रदेश सयोंजक राजा राजेश्वर सिंह, कार्यक्रम सयोंजक/किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष आशोक चौधरी, बेलराया चेयरमेन सुच्चा सिंह, निघासन निवर्तमान प्रधान रामकुमार मौर्य, जिला कार्य सीमित सदस्य सोनू अग्रवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष दमोदर मौर्य, ब्रजेन्द्र सिंह ज़ी,जयप्रकाश विश्वकर्मा ज़ी,मंडल उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, रजनीश कुमार ,सर्वेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर सन्तोष कुमार सहित सैकडों प्रबुद्ध वर्ग के लोग सामिल हुए।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *