विश्व सेवा संघ, संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी विकास खंड पलिया की ग्राम पंचायत पुरैना में पंचायत भवन पर संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ० भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कायर्क्रम आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पुरैना के प्रधान मो० शफीक व पंचायत सहायक माया ने भीमराव आंबेडकर को पुष्प अर्पित किया| ग्राम पुरैना में कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान मो० शफीक व पंचायत सहायक माया, व ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे|

प्रधान मो० शफीक ने कहा की बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए। साथ ही समाज में रहने के तरीके सिखाए और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

ग्राम पंचायत सहयक ने कहा की बाबा साहब ने एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर असाधारण व्यक्तित्व के रूप में अपने आप का विकास किया। बाबा साहब का जन्मदिन हम सबके लिए संकल्प लेने का दिन है कि उनकी संकल्पना के अनुरूप हम भारत का निर्माण करें। समाज में जो पीछे रह गया है, उसे साथ लेकर प्रतिबद्धता के साथ काम करें।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *