विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में आयोजित संत श्री असंग देव के सत्संग मे शामिल हुए। आश्रम का भ्रमण किया, और संतो से मुलाकात किया।

संघ प्रमुख यहां पर असंग देव भक्त भवन के शिलान्यास समारोह और सत्संग सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे पूर्वज मैक्सिको से लेकर साइबेरिया तक गए। वहां के लोगों को ज्ञान और संस्कृति का उपहार दिया, पर हमने किसी को पराजित नहीं किया। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। प्रेम ही भारत का संदेश है और वैसा ही हम सब का जीवन होना चाहिए।

मोहन भागवत मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे कबीरधाम पहुंचे। यहां पर राष्ट्रीय संत असंग देव के साथ ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। इसके बाद डॉक्टर मोहन भागवत ने संतों से मुलाकात की अपराह्न करीब 3:00 बजे डॉक्टर मोहन भागवत संत असंग देव के साथ मंच पर पहुंचे जहां पर उन्होंने असंग देव भक्ति भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद असंग देव ने अपना संबोधन किया। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

By Reporter

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *