Samrat ashok ko yad kiye gaye

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुजहना में महान सम्राट अशोक मौर्य की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गयी। जिसमें मौर्य समाज के साथ- साथ युवा शक्ति आर्मी संगठन के लोग,क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने महान सम्राट अशोक मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। लोगों ने सम्राट अशोक अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये।

युवा शक्ति आर्मी के अध्यक्ष राधेश्याम पाल, समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष शान सागर पाठक, पत्रकार जियउल हक़ एवं आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने महान सम्राट अशोक के बारे में एवं समाज कैसे एकजुट रहे तथा सभी महापुरुषों का सम्मान होना चाहिए, महापुरुष किसी एक जाति धर्म के नही होते बल्कि इनका जीवन तो लोक कल्याण के लिए होता है

अतः हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए,ऐसे विचारों से लोगों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी सम्राट अशोक मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके विचारों को आत्मसात किया।कार्यक्रम के अंत में भंडारे की व्यवस्था रही।

कार्यक्रम के आयोजक विकास मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, प्रभु मौर्य, रामदीन मौर्य,मनीराम मौर्य, धनीराम मौर्य, राम औतार मौर्य, राधेश्याम मौर्य भगवानदीन मौर्य, गोपाल मौर्य,विशाल मौर्य,के साथ किशन कन्नौजिया, इस्तियाक अली, कमलेश कुमार, अमन यादव, राजन गौतम, दयाराम गौतम, विकास, आकाश, सोनू, ग्राम प्रधान मजिबूर रहमान, समाज सेवी राजकुमार, राजेंद्र यादव, संतोष गौतम, बेचन यादव,रवि शर्मा, निर्विकार, प्रेमचंद यादव, अजय शर्मा, अशोक,सौरभ विश्वकर्मा, महेन्द्र गौतम, गोपाल गौतम,भीखु, पवन गौड़, गुड्डू, मुनाऊवर एवं सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By Vikas

विकास भारती एक युवा पत्रकार, सामाजिक विचारक और सच की खोज में विश्वास रखने वाले लेखक हैं। वे समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत हैं। उनकी लेखनी तर्क, प्रमाण और नैतिकता पर आधारित होती है, जो पाठकों को सोचने और बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *