विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र के ढखेरवा में स्थित शारदा नहर में एक युवक लापता हो गया था।

इस लापता युवक मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि ये मामला लड़की भगाने का मामला है जिसके आरोप में तीन अप्रैल की दोपहर में गांव सरपतहा डंडूरी निवासी रमेश कश्यप उर्फ छोटी को दबंगों ने अपहरण करके शारदा नदी पटरी पर पिटाई की और जिसके बाद रमेश को बैरिया पुल से बाहर में फेंक दिया।

गोताखोर और पीएससी बल के जवानों के द्वारा नहर में बहुत तलाश करने के बाद 3 दिन बाद लापता युवक का शव शारदा नहर से बरामद हुआ।

पुलिस ने इस घटना में शामिल वकीमुद्दीन, आसिफ, जलीस, वसीमुद्दीन निवासी डंडूरी, हकीमुद्दीन, सरताज व सलीम निवासी कर्म पुरवा(बरोठा) इनको गिरफ्तार करके घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध पढुवा थाने में दर्ज हुआ अपहरण और हत्या का मुकदमा और भेजा जेल।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *