6700beda9e1ba 20241005 05214597 16x9 1
सांकेतिक फोटो

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी का बताया जा रहा है मामला, स्थानीय लोगों में रोष

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी कस्बे में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया था। स्थानीय पुलिस उक्त मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट हुई थी,जिसे गिरफ्तार कर ढेबरुआ पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। वहीं उक्त मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी आपत्ति जताई जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि परिवार वालों ने एक लिखित शिकायती पत्र पुलिस चौकी बढ़नी थाना ढेबरुआ कोतवाली को देते हुए बताया था कि गुरुवार शाम के समय नाबालिग लड़की घर से टाफी खरीदने नेपाल बॉर्डर रोड पर गई थी वहां पर फल की दुकान लगाने वाला निसार कुरैशी सा0 वार्ड नं0 4 भट्ठा मोहल्ला नगर पंचायत बढनी द्वारा मेरी लड़की को बहला फुसलाकर एकांत में ले जाकर गलत हरकत व दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। जिसमें क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ अरुण कान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में ढेबरुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/24 धारा 65(2)व 5ड /6 पोक्सो एक्ट मे अभियुक्त निसार कुरैशी पुत्र मोहम्मद याकूब वार्ड नंबर 4 भट्ठा मोहल्ला कस्बा बढनी थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर निवासी को शुक्रवार की दोपहर मुडिला डिहवा पुल सरयू नहर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, का०भानु प्रताप सिंह ,का० अरविंद कुमार बिंद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *